इससे पहले आपने कोई programming language सीखी है तो आपको Java language को सीखना और भी ज्यादा आसान होगा।
लेकिन आपको किसी भी programming language का ज्ञान नहीं है तो भी आप Java को बहुत जल्द सीख सकते हो।
इसे सिखने के बाद आप अपनी खुदकी app बनाकर उसे play-store पर डालकर लाखो रूपए कमा सकते हो।
आप freelancing भी कर सकते हो। या फिर आप किसी कंपनी में जॉब के लिए apply भी कर सकते हो।
इस पोस्ट में हमने आपको java language को कैसे सिखना है और कहासे सिखाना है यह भी बताया है। इसलिए आप हमारे साथ आखिर तक बने रहो।
आपको Java की history जरूर जानना चाहिए। क्योंकि इसका इतिहास बहुत ही interesting है।
Java को interactive television के लिए डिजाइन किया गया था।
Java language बनाने वाली टीम को ग्रीन टीम के नाम से भी जाना जाता है।
Java टीम के सदस्यों ने सेट टॉप बॉक्स, टीवी आदि जैसे डिजाइन उपकरणों के लिए एक language विकसित करने के मकसद से इस काम की शुरुआत की थी। लेकिन बाद में इसे programming के लिए उपयुक्त माना गया। और Java को Netscape द्वारा शामिल किया गया।
Java को James Gosing द्वारा अविष्कार किया गया था।
इन्हें father of Java के नाम से भी जाना जाता है।
Java को 1991 में James Gosling, Patrick Naughton, Chris Worth, Ed Frank और Mike Sheridan ने San Microsystems में बनाने की कल्पना की थी।
Java language को बनाने के लिए 18 महीने का समय लगा था।
पहले तो Java language का नाम “Oak” था। लेकिन इसे बदलकर 1995 में Java कर दिया गया।
Java का नाम “Oak” क्यों रखा था?
1. Oak को strength का सिंबल कहा जाता है। और बहुत सारे देशों का नेशनल ट्री Oak नाम का था।( USA, France, Germany, Romania)
2.लेकिन पहले से ही Oak technologies नाम की ब्रांड थी। इसलिए इसे 1995 में बदल कर Java कर दिया गया।
Java programming Language को “Java” नाम क्यों दिया गया?
जब ग्रीन टीम नया नाम ढूंढ रही थी तब अलग-अलग मेंबर ने अलग-अलग नाम की सिफारिश की जिसमें dynamic, revolutionary, jolt, silk, DNA, Java यह नाम शामिल थे।
सब चाहते थे कि नाम बोलने के लिए आसान हो और मजेदार हो। आखिर में silk और java दो बच गए। इन दोनों में से सभी टीम मेंबर्स को Java पसंद था।
क्योंकि यह यूनिक भी था। इसलिए आखिर में Java नाम रख दिया गया।
जावा नाम का इंडोनेशिया का एक द्वीप है। जहां पहली बार कॉफी का उत्पादन किया गया था।
जिसे जावा कॉफी कहा जाता है।
जावा नाम को James Gosling ने अपने कार्यालय के पास कॉफी पीते समय चुने थे |
Java क्या है?
java एक object oriented programming language है। Java को एक high-level और secure programming language कहा जाता है। इसे 1995 में San Microsystems company में बनाया गया था।
Java को 3 बिलियन डिवाइसेस में run किया जाता है।
इसी बात से आप जान सकते हो कि Java कितनी लोकप्रिय लैंग्वेज है।
इस language को developers बहुत ज्यादा सपोर्ट करते हैं। यह language सीखने के लिए भी बहुत आसान है।
चलिए आसान java program लिखते है. जिसका output “Hello World!” है।
public class Main {
public static void main(String[] args) {
System.out.print("Hello, World");
}
}
Java का Use कहां कहां होता है? 1.Mobile application development
2.Desktop application development
3.Web application development
4.Web servers and application servers
5.Gaming application development
Java language को बनाने का मकसद क्या था?
Java से पहले C++ एक लोकप्रिय object oriented programming language थी।
लेकिन C++ एक platform-dependent language थी। मतलब C++ का program को सिर्फ कुछ ही hardware में compile किया जा सकता था। और यह compile किया हुआ code किसी अन्य processor में run भी नहीं होता था।
इसलिए एक ऐसी programming language बनाने का सोचा गया जो platform-independent
मतलब एक बार लिखे हुए code को आप किसी भी device पर run कर सकते हो।
इसी मकसद से ava language को बनाया गया।
इसलिए Java program के बारे में यह वाक्य बोला जाता है कि “right once, run anywhere"
Java version history in hindi
आजतक Java के बहुत सारे version आये है। जिसे हमने निचे column में बताया है।
Version | रिलीज की तारीख |
---|---|
JDK Alpha | 1995 |
JDK 1.0 | row2 col 2 |
JDK 1.1 | row3 col 2 |
JDK 1.2 | 8 दिसंबर 1998 |
JDK 1.3 | 8 मई 2000 |
JDK 1.4 | 6 फरवरी 2002 |
J2SE 5.0 | 30 दिसंबर 2004 |
Java SE 6 | 11 दिसंबर 2006 |
Java SE 7 | 28 जुलाई 2011 |
Java SE 8 | 18 मार्च 2014 |
Java SE 9 | 21 सितंबर 2017 |
Java SE 10 | 20 मार्च 2018 |
Java SE 11 (LTS) | सितंबर 2018 |
Java SE 12 | मार्च 2019 |
Java SE 13 | सितंबर 2019 |
Java SE 14 | मार्च 2020 |
Java SE 15 | सितंबर 2020 |
Java SE 16 | row18 col 2 |
Java SE 17 | 14 सितम्बर 2021 |
Java SE 18 | 22 मार्च 2022 |
Java SE 19 | सितम्बर 2022 |
Types of Java Application
1. Mobile application
mobile app development के लिए Java को ऑफिशियल programming language माना जाता है। इसे आप Android studio में आसानी से यूज कर सकते हो।
इसलिए मोबाइल में जितने भी ऐप आप यूज करते हो वह सभी ऐप Java लैंग्वेज में ही बने हैं। Play Store में जितने भी ऐप है उसमें भी Java का यूज़ होता है। इससे आपको पता चला होगा कि mobile application development में Java कितना महत्वपूर्ण है।
2. Web-based Applications
Java का उपयोग web application develop करने के लिए भी होता है। यह web applications को Servlets, Struts, JSPs के द्वारा सपोर्ट करता है।
इन टेक्नोलॉजी की मदद से आप किसी भी प्रकार की web applications बना सकते हो।
3. Desktop Applications
सभी desktop applications को आप Java में बड़े आसानी से develop कर सकते हो।
4. Gaming Applications
Java को open source powerful 3D-Engine का सपोर्ट है। जिसकी मदद से आप Java में Game Applications भी बना सकते हो।
इसके लिए आप jMonkeyEngine उपयोग कर सकते हो। इससे आप बड़ी आसानी से 3D games बना सकते हो।
इसके अलावा भी बहुत सारे Applications, Java में develop किए जाते हैं।
5. Enterprise applications
6. Scientific applications
7. Big data technologies
8. Business applications
9. Distributed applications
10. Cloud-based applications
Java Editors in Hindi – Java IDEs
Java program लिखने के लिए Java editor यानी Java IDE (integrated development environment) की जरूरत होती है।
तो चलिए जानते हैं सबसे बेस्ट और लोकप्रिय Java IDEs कौन से है।
1. Eclipse
मार्केट में यह लोकप्रिय Java IDEs में से एक है। इसमें आपको बहुत plugin मिल जाएंगे। जिससे आप application development के functionality की customise कर सकते हो।
Eclipse को आप desktop और cloud editions में भी चला सकते हो। Cloud editions की मदद से आप code को web browser में लिख सकते हो।
Eclipse के development tool के कारण यह सबकी पसंद है।
इसे आप windows, Mac OS, Linux, salaris में भी चला सकते हो।
Price – free
2. NetBeans
Java 8 के लिए Apache NetBeans यह एक official IDE है।
यह एक open source platform है। इसका उपयोग desktop application, mobile application, web application develop करने के लिए किया जाता है।
इसमें आप HTML5 और C++ को भी चला सकते हो।
इसे आप windows, Mac OS, windows, Salaris में भी चला सकते हैं।
Price – free
3. Notepad++
आपको भी पता है कि यह एक editor है। इसमें आप आसानी से Java code लिख सकते हो। यह एक यूजर फ्रेंडली और free editorहै।
Java कैसे सीखें?
आज के समय में कुछ भी सीखना बहुत आसान हो गया है। क्योंकि आज आपको कुछ भी सीखने के लिए पुस्तकों की ही जरूरत है ऐसा बिल्कुल नहीं है।
इंटरनेट की मदद से आप घर बैठे कुछ भी लिख सकते हो। Google, YouTube और ऑनलाइन कोर्सेज की मदद से।
मैं आपको कुछ यूट्यूब चैनल और वेबसाइट के लिंक नीचे दे रहा हूं जहां से आप स्टेप बाय स्टेप तरीके से Java सीख सकते हो।
अगर आपको वीडियो देखकर पढ़ना पसंद है तो आप यूट्यूब का सहारा ले सकते हो या ऑनलाइन कोर्सेज का सहारा ले सकते हो।
w3school.com (Website)
javatpoint.com (website)
Code With Harry (YouTube)
Apna College ( Youtube)
Neso Acedamy (Youtube)
अगर आपको पढ़कर सीखना पसंद है तो आप वेबसाइट के डॉक्यूमेंटेशन को पढ़ सकते हो।
Java से जुडा FAQ Section
1. जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का मुल नाम क्या है?
java का सबसे पहला नाम “Greentalk” रखा गया था। इसके बाद इसे बदलकर “Oak” नाम रखा गया। फिर इसे बदलकर 1995 में “Java” नाम दिया गया।
2. जावा का पूरा नाम क्या है?
java का कोई पूरा नाम (Full form) नहीं है। यह एक object oriented programming language है।
आखिर में..
मैंने आपको java क्या है, इसकी मदत से आप क्या क्या कर सकते हो यह बताया है, History of java in Hindi, java कैसे सीखे यह सबकुछ बताया है। अगर कुछ रहा है तो इसे comment में जरुर लिखो।
अगर आप एक student है तो आपको यह language जरुर सिखना चाहिए। आपको यह language सिखने के लिए कितना समय लगेगा यह आपके ऊपर है लेकिन अगर आप हररोज एक घंटा मन लगाके सिखते हो आपको इसे सिखने के लिए 6 महीने का समय देना चाहिए।
हमने आपको यह language कैसे सीखे इसका भी आईडिया दिया है। लेकिन अगर आपको कोई और भी आईडिया मिलता है आप उसका भी इस्तमाल करो।